Breaking News

सरिस्का के जहाज वाले पहाड़ी जंगल में लगी आग:2 हेक्टेयर क्षेत्र में पेड़-पौधे जलकर राख


अलवर जिले के सरिस्का टाइगर रिजर्व के टहला रेंज स्थित तालाब के पास जहाज वाले पहाड़ी जंगलों में अचानक आग लग गई। आग में करीब 2 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले पेड़-पौधे जलकर राख हो गए।
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को सूचना दी और आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद टीम के करीब 15 कर्मचारियों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वनकर्मी कृष्ण कुमार के अनुसार- आग में करीब 2 हेक्टेयर क्षेत्र चपेट में आ गया।

No comments