चलती परीक्षा में 'एग्जाम प्रेशर' कम करने के लिए बना दी रील
राजस्थान के अजमेर जिले में एक बहुत ही हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है जिसमें परीक्षा के दौरान ही एक छात्र ने मोबाइल से रील बना दिया. यह घटना अजमेर के गोडियावास क्षेत्र के एक स्कूल की है. वहां 11वीं की परीक्षा के दौरान एक छात्र के वीडियो बना लेने की घटना को लेकर हड़कंप मच गया है. इसके बाद अब शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है. साथ ही स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया है कि यह घटना कैसे हो गई.
स्कूल की प्रिंसिपल ने इस घटना के संबंध में क्लास में परीक्षा के दौरान निगरानी करनेवाली महिला शिक्षिका से पूछने के बाद जानकारी दी है कि वीडियो कैसे रिकॉर्ड हो गया. शिक्षिका का कहना है कि वह कुछ देर के लिए वॉशरूम गई थी और इसी बीच छात्र ने वीडियो बना लिया.

No comments