नवरात्र में वैष्णो देवी यात्रा होगी अब और भी आसान
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस बार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए व्यापक और अत्याधुनिक इंतजाम किए हैं। बोर्ड का लक्ष्य है कि कटरा से लेकर भवन तक किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।
सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए 'रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशनÓ कार्ड प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। बिना इस कार्ड के यात्रा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी, जिससे यात्रियों की रियल-टाइम लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी।

No comments