कलेक्टर- एसपी ने जैसलमेर जेल की तलाशी ली
जोधपुर सेंट्रल जेल में इफ्तार पार्टी के फोटो बाहर आने और वहां से भारी मात्रा में मोबाइल व सिम कार्ड बरामदगी के बाद प्रदेशभर का जेल प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
इसी कड़ी में सीमावर्ती जिले जैसलमेर में भी जेल सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने 'सर्जिकल स्ट्राइकÓ जैसी तत्परता दिखाई। जिला कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत और एसपी अभिषेक शिवहरे के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने जिला कारागार का अचानक निरीक्षण और सघन तलाशी अभियान चलाया। करीब दो घंटे तक चले इस सघन अभियान के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

No comments