जयपुर में चाची-भाभी और दादी की उम्र की महिलाएं करती थी 'कांडÓ
जयपुर में धार्मिक आयोजनों और कलश यात्राओं में महिलाओं को निशाना बनाने वाली अंतरराज्यीय महिला गैंग का मानसरोवर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सात महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने के लॉकेट और टूटी हुई चेन बरामद की है।
बता दें कि यह गैंग पूर्व में दौसा जिले के सलेमपुर में आयोजित रामकथा के दौरान भी वारदात को अंजाम दे चुकी है। आरोपी महिलाएं उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी, आगरा और मध्यप्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं। इनके खिलाफ राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी चोरी और स्नैचिंग के कई मामले दर्ज हैं।

No comments