सिलेंडर में धमाका, 8 लोग झुलसे:कुरुक्षेत्र में खाना बनाते हुए आग लगी
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। शाहाबाद के यारा गांव में हुए इस हादसे में तीन बच्चों समेत परिवार के 8 सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें पड़ोसियों ने तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिलेंडर में धमाका इतना जोरदार था कि रसोई की टाइलें टूट गईं, घर की दीवारों में दरारें आ गईं और दरवाजा उखड़कर दूर जा गिरा। धमाके की वजह से आसपास के घरों में भी कंपन महसूस हुई।

No comments