Breaking News

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब पसंदीदा सीट के लिए नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे


भारत में हवाई यात्रा करने वालों के लिए जल्द ही राहत भरी खबर आ सकती है। सरकार एयरलाइंस द्वारा लिए जाने वाले छिपे हुए अतिरिक्त शुल्क पर रोक लगाने के लिए कदम उठा रही है। 
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइन कंपनियों को निर्देश दिया है कि हर फ्लाइट में कम से कम 60 प्रतिशत सीटें यात्रियों के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएं। इसका मतलब है कि वेब चेक-इन या सीट चयन के दौरान यात्रियों को हर सीट के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इस फैसले का उद्देश्य हवाई यात्रा को अधिक सस्ती, पारदर्शी और आसान बनाना है।

No comments