Breaking News

इंग्लैंड का दस वर्ष का वीजा दिलाने का झांसा देकर 18.50 लाख रुपए ठगे


श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र के गंाव 77 एनपी में रहने एक महिला व उसके बच्चों को इंग्लैंड का दस वर्ष का वीजा दिलाने का झांसा देकर साढ़े 18 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले 12 लाख रुपए लेकर 6 माह का वीजा दिलवा दिया।  ऐसे में इंग्लैंड में 6 माह बिताने के बाद महिला व उसके बच्चों को वापिस अपने गांव लौटना पड़ा। वापिस आने के बाद फिर से दस वर्ष का वीजा दिलवाने का झांसा देकर आरोपियों ने साढ़े 6 लाख रुपए और ठग लिये।
पुलिस ने महिला के पति अंगे्रज सिंह की ओर से जलन्धर स्थित दा इमीग्रेशन एडवाइजर के पार्टनरों नेहा, अभिजित व चेतन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। 

No comments