फ़्लाइंग ऑफि़सर अमन सहारण भारतीय वायु सेना में हुए कमीशंड
बेंगलुरु स्थित एयर फ़ोर्स टेक्निकल कॉलेज में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में अमन सहारण को भारतीय वायु सेना में फ़्लाइंग ऑफि़सर के रूप में कमीशन प्रदान किया गया। यह अवसर उनके जीवन में राष्ट्र सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ।
फ़्लाइंग ऑफि़सर अमन सहारण, सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त डीआईजी एवं 'राष्ट्रपति पुलिस पदकÓ से सम्मानित श्रीगंगानगर निवासी महेंद्र कुमार सहारण के सुपुत्र हैं। इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए सहारण परिवार के सदस्य समारोह में उपस्थित रहे। उनकी माता श्रीमती दुर्गा सहारण ने भी अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

No comments