Breaking News

इस बार भी गेहूं हैंडलिंग का काम पहले की तरह ठेकेदार ही करेंगे


समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद व्यवस्था में गेहूं हैंडलिंग का काम  पहले की तरह इस बार भी ठेकेदार ही करेंगे। 
इससे  पहले राज्य सरकार ने  पायलेट प्रोजेक्ट के तहत श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में खरीद व्यवस्था में गेहूं हैंडलिंग का काम ठेकेदारों की बजाय कच्चा आढ़तियों से करवाने का निर्णय लिया था। दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के  जिलाध्यक्ष भूपेंद्रपाल आहूजा ने बताया कि दोनों जिलों की मंडियों के व्यापारियों ने खरीद में गेहूं हैंडलिंग व्यवस्था में बदलाव का विरोध किया था। यही नहीं मंडियां बंद कर हड़ताल पर जाने तक की चेतावनी दी थी। 

No comments