Breaking News

श्री दुर्गा मंदिरों में अष्टमी पर उमड़े श्रद्धालु


श्रीगंगानगर के  विनोबा बस्ती स्थित श्री दुर्गा मंदिर व इंदिरा कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य सभी दुर्गा मंदिरों में श्री दुर्गा अष्टमी एवं नवमी के उपलक्ष में गुरुवार को नवरात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर मां दुर्गा के दरबार में धोक लगाई।
श्री दुर्गा मंदिर में आज सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं द्वारा मां दुर्गा की पूर्जा अर्चना की जा रही है। साथ ही मां भगवती को लाल चुनरी, नारियल, लड्डू, बरफी, हलवा, खीर, पूरी प्रसाद अर्पित कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी पं. ऋषि शर्मा व पं. मनोज दुबे सहित अन्य पुजारियों द्वारा मां भगवती का भव्य श्रृंगार किया गया है तथा विधि विधान से पूजा-अर्चना करवाई जा रही है।

No comments