श्रीगंगानगर से इंदौर के लिए 2 अप्रैल से चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
आगामी 2 अप्रैल से श्रीगंगानगर से मध्य प्रदेश के लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। जेडआरयूसीसी के सदस्य एडवोकेट मुकेश गोदारा ने बताया कि फिलहाल यह ट्रेन श्रीगंगानगर से लक्ष्मीबाई नगर के बीच 15 फेरे लगाएगी। इन 15 फेरों का यात्रीभार इसके भविष्य को तय करेगा। अगर इन 15 सप्ताह के दौरान अच्छा यात्रीभार मिला तो इसको आगे विस्तार मिल जाएगा। अब इस ट्रेन की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, 11स्लीपर, 4 जनरल कोच व दो एसएलआर सहित कुल 20 कोच होंगे।

No comments