Breaking News

पटाखा फैक्ट्री एरिया में महिला गांजा सहित गिरफ्तार


श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी पुलिस ने केदार चौक एरिया के पटाखा फैक्ट्री के निकट एक महिला को गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया। 
कार्यवाहक थाना प्रभारी दरिया सिंह ने पटाखा फैक्ट्री से श्यामनगर मार्ग पर मोहिनी देवी पत्नी सिकंदर को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 492 ग्राम गांजा बरामद किया। यह गांजा जिपरयुक्त पॉलीथिन थैली में पैक किया हुआ था। पुलिस की पूछताछ में मोहिनी सांसी ने खुलासा कि उसने गुरूनगर यूआईटी कॉलोनी निवासी किशन नायक से 600 ग्राम गांजा दस हजार रुपए में खरीद किया था। 

No comments