श्री रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा
श्रीगंगानगर में श्री रामनवमी महोत्सव समिति एवं विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार दोपहर 2.30 बजे सुखाडिय़ा सर्किल के नजदीक स्थित श्री गौशाला परिसर स्थित श्री राधा कृष्णा मंदिर से कलश शोभायात्रा निकाली गई।
इससे पूर्व श्री रामनवमी महोत्सव एवं विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्री गौशाला परिसर में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पार्क में पुष्प माला और नारियल से मंगल कलश तैयार किये गये।
शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की सचेतन झांकियां, अखाड़े और भजन मंडलियां भी शामिल हुई। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं सहित अन्य लोगों ने शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार व स्टालें लगाई गई।
No comments