आगंनबाड़ी कार्यकर्ता के घर से लाखों का सोना व नगदी चोरी
श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बनवाली में रहने वाली आगंनबाड़ी कार्यकर्ता के सूने घर से लाखों रुपए का सोना व नगदी चोरी हो गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक के नामजद व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार आगंनबाड़ी कार्यकर्ता 53 वर्षीय वीरपाल कौर ने रिपोर्ट दी कि मेरा पुत्र हरदीप ङ्क्षसह फौजी है। वह बाहर ही ड्यूटी पर रहता है। मेरी पुत्रवधू भी पीहर गई हुई थी। विगत 24 मार्च को सुबह घर को ताला लगा कर ड्यूटी पर चली गई। दोपहर तीन बजे घर वापिस आई तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर का सामान बिखरा हुआ था।

No comments