बाइक से टक्कर मार कर साइकिल सवार की हत्या का आरोप
श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर पुलिस थाना क्षेत्र में जमीन ठेके पर नहीं देने की रंजिश के चलते बाइक की टक्कर मार कर जमीन के मालिक व साइकिल सवार की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव 43 जीजी खरलां निवासी विमला देवी ने रिपोर्ट दी कि हमारे गांव मेें रहने वाला काला सिंह पुत्र गोविंद सिंह रायसिख मेरे पति बलजिन्द्र ङ्क्षसह से हमारी जमीन ठेके पर लेना चाहता था। मेरे पति ने इस बार अपनी जमीन किसी और को ठेके पर दे दी। इसके बाद काला सिंह मेरे पति से रंजिश रखने लगा। वह जहां मिलता था तो जान से मारने की धमकी देता था।

No comments