रामनवमी पर राम मंदिर में भजन-कीर्तन व लंगर
रायसिंहनगर के वार्ड नंबर 8 स्थित राम मंदिर में रामनवमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में भजन प्रवाहक सुनील बिश्नोई ने प्रभु श्रीराम के भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं श्रद्धालुओं के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया।

No comments