Breaking News

अध्यक्ष पद के लिए संजय सोनी व दीपक भाटिया मैदान में उतरे


श्रीगंगानगर के  सूरतगढ़ व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का चुनाव 29 मार्च को होगा। चुनाव अधिकारी दर्शनभगत परनामी ने बताया कि  आज दोपहर 12 बजे तक व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए संजय सोनी व दीपक भाटिया ने अपना फार्म जमा करवा दिया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए संजय व्यास, सचिव पद के लिए भगवानदास बाघला, सहसचिव पद के लिए आनंद डागा और कोषाध्यक्ष पद के लिए  हनुमंत डागा ने  आवेदन जमा करवा दिया है। आज 11 से दोपहर 2 बजे तक फार्म जमा किए जाएंगे। आज अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 मार्च को सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 

No comments