Breaking News

अष्टमी-रामनवमी पर कंजक पूजन की धूम


गजसिंहपुर में दुर्गा अष्टमी व रामनवमी के पावन अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। घर-घर में कंजक पूजन कर बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
नगर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने कंजकों को आमंत्रित कर उनके चरण धोए, तिलक लगाया और पूड़ी, चने व हलवे का प्रसाद तथा उपहार भेंट किए। इस दौरान लोग कंजकों को पूजने के लिए एक-दूसरे के घरों में जाते नजर आए। हालांकि इस बार कंजकों की कमी भी देखने को मिली। 

No comments