पर्यावरणीय परियोजनाओं और उनके प्रभावों पर हुई चर्चा
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की एक्सपर्ट एप्रेजल कमेटी की गतिविधियों के तहत बुधवार को एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न पर्यावरणीय परियोजनाओं, उनके प्रभावों और स्वीकृति से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस बैठक में श्रीगंगानगर के इंजीनियर पवन के. गोयल ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विशेषज्ञों ने पर्यावरण संरक्षण, वन संसाधनों के संतुलित उपयोग तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपायों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

No comments