Breaking News

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट-2 का जागरूकता अभियान जारी


श्रीगंगानगर में  कालिका पेट्रोलिंग यूनिट 2 के सुपरविजन अधिकारी सुखदेव सिंह के नेतृत्व में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट-2 (एंटी रोमियो स्क्वायड) द्वारा शहर में प्रत्येक वर्ग को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यूनिट द्वारा बच्चों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों को सुरक्षा एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है। स्कूलों एवं कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, गुड टच-बैड टच तथा आपातकालीन नंबर 112, 1090 के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। 
शहर के विभिन्न इलाकों में महिलाओं को आत्मरक्षा, छेड़छाड़ एवं घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें निडर होकर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। 

No comments