Breaking News

हनुमानगढ़ व्यापारी के साथ 59 लाख की धोखाधड़ी


हनुमानगढ़ जंक्शन के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी के संचालक व्यापारी के साथ गुजरात के दो व्यापारियों ने 59 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। गुजरात के व्यापारियों ने हाइड्रोजन हाइड्रेट की खरीद करके आगे बेच भी दी, लेकिन हनुमानगढ़ के व्यापारी को भुगतान नहीं किया। गारंटी के तौर पर दिए गये चैक भी बैंक में अनादरित हो गये। 
जंक्शन पुलिस के अनुसार रिको स्थित एसपीएल एडेटिव प्रा. लि. के डायरेक्टर शिवशंकर खडगावत ने रिपोर्ट दी कि गुजरात की पीजी फेरस कंपनी के पार्टनरों पंकज धनवाडिया व गौतम माफतलाल ने मेरी फर्म से 59 लाख रुपये का केमिकल माल उधार खरीदकर आगे बेच दिया और आगे वाली फर्म से भुगतान प्राप्त कर लिया, लेकिन हमारी कम्पनी को राशि नहीं दी। 

No comments