पंजाब के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट! हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
पंजाब के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान सामने आया कि राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों में लगाए गए 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट फिलहाल काम नहीं कर रहे हैं, जिस पर अदालत ने नाराजगी जताई।
याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि जालंधर, फाजिल्का, कपूरथला और मोहाली समेत कई जिलों के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़े हैं। जालंधर में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने के कारण 3 मरीजों की मौत तक हो चुकी है।

No comments