Breaking News

नो-एंट्री में घुसा ट्रक, मिर्धा कॉलेज की दीवार व गेट तोड़े


नागौर शहर में नो-एंट्री नियमों की अनदेखी और यातायात व्यवस्था की ढिलाई के कारण शहर में घुस आए ट्रक चालक ने यातायात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बी.आर. मिर्धा कॉलेज परिसर में घुस गया। चालक ने ट्रक से कॉलेज की चारदीवारी तोड़ दी और मुख्य प्रवेश द्वार को भी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

No comments