Breaking News

जर्जर सड़कों व धंसते सीवरेज चैंबरों पर कार्रवाई की मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन


श्रीगंगानगर शहर की खराब सड़कों और धंसते सीवरेज चैंबरों की समस्या को लेकर संतोषी माता मंदिर मार्केट एसोसिएशन व ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व स्वायत्त शासन मंत्री को ज्ञापन भेजा है।
संस्था के अध्यक्ष रजनेश बहल ने बताया कि मटका चौक से गांधी नगर जाने वाली सड़क पर कई गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों को परेशानी हो रही है। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने रोष जताया।
उन्होंने कहा कि शहरभर में सीवरेज चैंबर धंसने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। मानसून से पहले मरम्मत नहीं होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है।

No comments