Breaking News

देशी शराब सहित तीन आरोपी गिरफ्तार


हनुमानगढ़ जिले की खुईयां थाना पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध देशी शराब सहित पकड़ा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई ग्यारसीलाल ने गश्त के दौरान कल शाम को सड़कआम कानसर से देवासर रोही से राजूराम पुत्र हीराराम मेघवाल निवासी वार्ड नं. 11 देवासर को 35 अवैध देशी शराब पव्वे सहित गिरफ्तार किया।
दूसरी ओर, इसी थाने के एएसआई भंवरलाल ने गश्त के दौरान कल रात को कृष्ण कुमार पुत्र शिशपाल सिंह जाट निवासी वार्ड नं. 7 देवासर व मेहरचन्द पुत्र कुम्भाराम जाट निवासी वार्ड नं. 11 के पास से कार में रखे 90 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया।

No comments