आईजी ने जवानों की समस्याएं सुनी
बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक ओमप्रकाश का शनिवार सुबह श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय स्थित रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचने पर जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया।
इस दौरान आईजी ने पुलिस परेड का निरीक्षण किया। पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस लाइन के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस लाइन में स्थित कैंटीन की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आईजी ओमप्रकाश ने आज सुबह पुलिस लाइन मेें सम्पर्क सभा की बैठक ली। सम्पर्क सभा में आईजी नेे पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी तथा उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

No comments