Breaking News

तोडफ़ोड करने व 40 हजार चोरी का मुकदमा दर्ज


श्रीगंगानगर  सदर थाना मेें घर में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़ कर चोट पहुंचाने और नकदी चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 जैड निवासी कुमारी लक्ष्मी पुत्री संतोष जाति मोची ने रिपोर्ट में बताया कि गत रात्रि करीब 7.30 बजे सुभाष उर्फ करण, निर्मल पुत्र साहबराम, गोपाल उर्फ रोकी नायक बगैरा जबरन उनके घर में घुस गए। इस दौरान आरोपियों ने उनके घर में तोडफ़ोड़ की। मारपीट कर मुझे चोटें पहुंचाई तथा घर से 40 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। इस मामले की तफ्तीश एएसआई विजय सिंह को दी गई है। 

No comments