भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की श्रीगंानगर शाखा का आयोजन
भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की श्रीगंानगर शाखा की ओर से प्री रिव्यू ट्रेनिंंग प्रोग्राम का आयोजन शनिवार को किया गया। यह कार्यक्रम होटल विक्रमादित्य में सुबह 10 बजे समारोहपूर्वक शुरू हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर जीएसटी रामेंद्र शर्मा, विचित्र कुमार शर्मा एजीएम एसबीआई, शाखा अध्यक्ष सीए पूर्वा मित्तल, संस्थापक सीए पवन मित्तल, स्पीकर सीए रामअवतार शर्मा जयपुर और सीए संदीप अग्रवाल जयपुर, सचिव गौरव अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक सीए पवन गर्ग मंच पर मौजूद रहे। सीए पवन मित्तल ने बताया कि सबसे पहले गणेश जी व मंा सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सीए का मोटो गायन हुआ। इस दौरान सीए पूर्वा मित्तल व शाखा के अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सीए पूर्वा मित्तल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीए प्रोफेशनल्स को प्री रिव्यू प्रक्रिया के प्रति प्रशिक्षित करना और उनके कौशल को और बेहतर बनाना है।

No comments