अग्रवाल ट्रस्ट की साधारण सभा कल
हनुमानगढ़ मार्ग स्थित अग्रवाल ट्रस्ट , श्रीगंगानगर की साधारण सभा का आयोजन कल 29 मार्च 2026 (रविवार) को किया जाएगा। यह जानकारी ट्रस्ट के सचिव श्याम मुरारी गर्ग ने दी।
उन्होंने बताया कि सभा का आयोजन प्रात: 11:00 बजे अग्रवाल ट्रस्ट परिसर, हनुमानगढ़ रोड, श्रीगंगानगर में होगा। बैठक में ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। गर्ग के अनुसार सभा में वर्ष 2025-26 में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जाएगी, साथ ही आय-व्यय का ब्यौरा भी रखा जाएगा। इसके अलावा सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
No comments