Breaking News

एक व्यक्ति से सवा दस लाख की धोखाधड़ी


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सवा दस लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति से 10 लाख 24 हजार 820 रुपये की धोखाधड़ी हुई। पीडि़त को झांसे में लेकर ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। धोखाधड़ी की घटना राजस्थान में ही हुई बताई गई है। पीडि़त द्वारा धोखाधड़ी संबंधी शिकायत जिला मुख्यालय स्थित साइबर थाना में की गई है। 
साइबर थाना से मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र पुत्र मदनलाल निवासी 2 जी 3 जवाहरनगर ने शिकायत में बताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ 10 लाख 24 हजार 820 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की है। 

No comments