Breaking News

हजारों स्टूडेंट्स तक सीधी पहुंच का मौका, एजुकेशन मेले में स्टॉल बुकिंग शुरू


श्रीगंगानगर में सांध्य बॉर्डर टाइम्स एवं एसबीटी न्यूज द्वारा आयोजित होने वाले एजुकेशन एवं रोजगार मेला 2026 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में 9 से 11 अप्रैल तक आयोजित मेले के लिए स्टॉल बुकिंग शुरू कर दी गई है, वहीं मेले में विभिन्न स्कूलों के दसवीं व बारहवीं कक्षा के टॉपर्स को सम्मानित किया जायेगा।
आयोजन समिति के अनुसार यह मेला श्रीगंगानगर का अब तक का सबसे बड़ा एजुकेशन एवं करियर प्लेटफॉर्म होगा, जहां हजारों की संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक पहुंचेंगे। ऐसे में शिक्षण संस्थानों, कोचिंग सेंटरों, स्किल डेवलपमेंट संस्थाओं, प्लेसमेंट एवं एचआर कंपनियों तथा एजुकेशन कंसल्टेंट्स के लिए यह सीधे अपने लक्षित वर्ग तक पहुंचने का सुनहरा अवसर है। स्टॉल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 93580-35810 पर संपर्क किया जा सकता है। 

No comments