Breaking News

किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा : आईजी



पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों की धरपकड़ के लिए आमजन पुलिस की सहायता करे तथा अपराधियों और नशा तस्करों व नशा बेचने वालों की जानकारी दे। यह बात बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने शनिवार को  रिजर्व पुलिस लाइन में पत्रकारकारों से बातचीत में कही। उन्होंंने कहा कि पुलिस नशा बेचने और नशा तस्करों और आंतकवाद व गैंगस्टरों से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्यवाही रही है। पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए निरंतर कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। पिछले दो सप्ताह में पुलिस द्वारा करीब 37 हथियार पकड़े गए हैं।
एक सवाल के जवाब में आईजी ने कहा कि अगर कोई भी पुलिसकर्मी अगर सोशल मीडिया के जरिए नशा तस्करों, गैंगस्टर और आंतकवाद से जुड़ा पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

No comments