नेतेवाला में कचरा प्लांट को लेकर फिर विरोध, ग्रामीणों का धरना
श्रीगंगानगर के गांव नेतेवाला में प्रस्तावित कचरा प्लांट को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। शनिवार को प्लांट की नींव रखे जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीण रात में ही मौके पर पहुंच गए और सुबह तक बड़ी संख्या में एकत्र होकर रास्ते बंद कर दिए।
दूसरी ओर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट पर धरना शुरू किया। बाद में विधायक जयदीप बिहाणी, पंचायत समिति सदस्य विनोद ताखर, पूर्व सरपंच सुरेंद्र पारीक सहित अन्य लोगों ने जिला कलेक्टर डॉ. मंजू से वार्ता की।
कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि फिलहाल प्लांट का कार्य शुरू नहीं किया जाएगा और पहले ग्रामीणों से बातचीत की जाएगी। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इधर, 6 जैड क्षेत्र के लोग भी कचरा प्लांट हटाने की मांग को लेकर रविवार को धरना देने की तैयारी कर रहे हैं।
No comments