देशी कट्टा व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजियासर थाना पुलिस ने एक आरोपी को देशी कट्टा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि जिले में नशे, मादक पदार्थों व अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम गश्त के दौरान विजयनगर पुलिया एनएच-62 पर पहुंची, जहां संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल व चार कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी भानीशंकर निवासी रघुनाथपुरा को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

No comments