Breaking News

सूरतगढ़ से अबोहर बारात लेकर पहुंचा परिवार, दुल्हन निकली शादीशुदा


राजस्थान के सूरतगढ़ के एक परिवार के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अबोहर के अजीत नगर में बारात पहुंचने पर खुलासा हुआ कि जिस लड़की से शादी तय हुई थी, वह पहले से दो बार शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। सच्चाई सामने आते ही लड़की और उसका पूरा परिवार मौके से फरार हो गया। पीडि़त परिवार ने बताया कि उनके बेटे को बोलने और सुनने में परेशानी है। इस कारण एक महिला ने उनकी मुलाकात अबोहर की एक बिचौलन से करवाई। बिचौलन ने अजीत नगर की लड़की से रिश्ता तय करवाया, लेकिन उसकी पिछली शादियों और बेटी होने की जानकारी छिपाई।

No comments