मधुमक्खियों के हमले में एक दर्जन मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर
श्रीगंगानगर के जस्सा सिंह मार्ग एवं अग्रसेनगर में सिटी अस्पताल के पास मधुमक्खियों के हमले में करीब एक दर्जन मजदूर घायल हो गए। घटना के दौरान आधा दर्जन मजदूर बेहोश हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कुछ मजदूरों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
No comments