राम कथा में साध्वी श्रेया भारती ने बताए श्रीराम के आदर्श
श्रीगंगानगर के रामलीला ग्राउंड में चल रही सात दिवसीय श्री राम कथा के छठे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन के साथ हुआ। इस दौरान धर्मेन्द्र सहारण, डॉ. अनिल गुलानी, रणजीत झाझडिय़ा सहित कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कथा व्यास साध्वी श्रेया भारती जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि व्यक्ति को प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सच्चा भक्त बिना किसी स्वार्थ के केवल भाव से अपने आराध्य की भक्ति करता है।
उन्होंने हनुमान जी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि उनकी माता सीता की खोज की यात्रा एक सच्चे भक्त के धैर्य और समर्पण का प्रतीक है, जो कठिनाइयों के बावजूद कभी हार नहीं मानता।

No comments