Breaking News

ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार


श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि 19 मार्च को सूरतगढ़ ब्रांच नहर के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की सहायता से जांच शुरू की गई। मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान पंजाब के मलोट निवासी मनदीप सिंह  के रूप में हुई।
मृतक के पिता संतोष सिंह की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दस्तावेजी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी लवप्रीत सिंह निवासी बठिंडा (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया।

No comments