Breaking News

बस और ट्रक की भिड़ंत | SBT News |


About This Video: आंध्र प्रदेश के मारकापुरम जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। रायवरम इलाके के पास तेज रफ्तार बस और बजरी से भरे टिपर ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और कुछ ही मिनटों में बस आग के गोले में तब्दील हो गई। यात्रियों को संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 👉 Like 👍 👉 Share 📲 👉 Subscribe 🔔 👉 Press Bell Icon 🔔 ऐसी ही ताज़ा और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें SBT News के साथ। #AndhraPradesh #BusAccident #BreakingNews #IndiaNews #AccidentNews #FireAccident #RoadAccident #TragicNews #Emergency #PoliceAction #LatestNews #PublicSafety #NewsUpdate #TopNews #SBTNews

No comments