Breaking News

आंध्र प्रदेश में मौत का तांडव: बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद जिंदा जले 13 मुसाफिर


आंध्र प्रदेश के मारकापुरम जिले में आज गुरुवार की सुबह रायवरम इलाके के पास एक तेज रफ्तार बस और बजरी ले जा रहे टिपर ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर का धमाका इतना जोरदार था कि दोनों वाहनों ने पलक झपकते ही आग पकड़ ली और कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग के विशाल गोले में तब्दील हो गई।
इस हादसे ने यात्रियों को संभलने या बाहर भागने का जरा भी समय नहीं दिया। इस घटना में 13 लोगों की मौके पर ही झुलसकर जान चली गई। वहीं, 18 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय निवासियों और पुलिस की जांबाजी से बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया। 

No comments