5 और 6 अप्रैल को राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आखिरकार राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 की आधिकारिक तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, इस बहुप्रतीक्षित परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो दिनों तक चलेगी और इसे दो अलग अलग शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा।
राजस्थान पुलिस एसआई के पदों पर भर्ती के लिए 10 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो लगभग एक महीने तक चलकर 8 सितंबर 2025 को समाप्त हुई थी।

No comments