Breaking News

नागौर में हाईवे पर खौफनाक हादसा, केमिकल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग| SBT News | Rajasthan News


About This Video: नागौर जिले में नागौर-लाडनूं राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात बड़ा हादसा हो गया। डेह बायपास के पास केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों से साफ दिखाई दे रही थीं। गनीमत रही कि हादसे में बाड़मेर निवासी चालक लुकमान सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार टैंकर गुजरात के गांधीधाम से करीब 30 टन केमिकल लेकर हरियाणा के सोनीपत जा रहा था। नागौर के डेह बायपास पर संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया और आग का गोला बन गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर दमकल और प्रशासनिक टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। पूरी घटना की जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें। 👍 वीडियो को Like करें 🔁 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा Share करें 🔔 Bell Icon दबाएं ताकि हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचे 📌 हमारे चैनल को Subscribe जरूर करें #Nagaur #RajasthanNews #TankerFire #BreakingNews #HighwayAccident #ChemicalTanker #FireIncident #IndiaNews #LatestNews #RoadAccident

No comments