कुचामन में पौने 11 लाख की हेरोइन जब्त:2 तस्करों समेत 6 बदमाशों को दबोचा
डीडवाना-कुचामन जिले में कुचामन सिटी थाना पुलिस ने 54.4 ग्राम अवैध हेरोइन जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए चिट्टे की बाजार कीमत करीब 10 लाख 88 हजार रुपए आंकी गई है।
थाना प्रभारी तेजाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुरारी रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक बाइक पर सवार अभयपाल और भानुप्रताप उर्फ हनी को रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 54.4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

No comments