सेव बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
अहमदाबाद स्थित कालूपुर ब्रिज के पास देर रात सेव बनाने के कारखाने में भीषण आग लगी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस आग में कारखाना जलकर खाक हो गया, गनीमत रही की कोई जानहानि नहीं हुई.
शहर के शहरकोटड़ा पुलिस थाने के सामने स्थित सेव बनाने के कारखाने में अचानक भीषण आग लगी. आसपास के इलाके में धुएं के गुब्बार से अफरातफरी मच गई. रात 2:30 बजे के आसपास इस आग को लेकर फायर ब्रिगेड को जानकारी मिली.

No comments