बालिका सैनिक स्कूल चयन परीक्षा 8 मार्च को, आधार कार्ड बिना नहीं मिलेगा प्रवेश
राजस्थान में बालिकाओं को सैन्य शिक्षा से जोडऩे के उद्देश्य से आयोजित होने वाली बालिका सैनिक स्कूल चयन परीक्षा 8 मार्च को होगी। परीक्षा सुबह 11बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए विभाग ने बीकानेर मुख्यालय पर एक विशेष कंट्रोल रूम का गठन किया है। इसमें सहायक निदेशक से लेकर सहायक कर्मचारी तक 14 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार प्रश्न पत्र द्विभाषीय हिंदी व अंग्रेजी में होगा। परीक्षार्थियों को अपने प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड या विद्यालय की आईडी लाना अनिवार्य होगा।

No comments