दिल्ली में भीषण हादसा: 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक
दिल्ली के रिठाला इलाके में आज गुरूवार तड़के झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग जाने से करीब 50 झोपडिय़ां जलकर खाक हो गईं। इस घटना में एक लड़की की मौत और एक बच्चा घायल हो गया हैं। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बचाव अभियान चलाया और झुग्गियों में तेजी से फैल रही आग पर काबू पाने के लिए करीब 16 दमकल गाडिय़ां तैनात की गईं।
मीडिया के अनुसार, आग लगने के बाद से एक लड़की के लापता होने की सूचना है। तलाश के प्रयास जारी हैं। आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

No comments