राजस्थान में 7,000 स्कूलों पर अभी नहीं लगेगा ताला
राजस्थान में कम नामांकन वाले करीब सात हजार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर ताले का संकट एक बार टल गया है। अब इनके भविष्य पर फैसला बाद में किया जाएगा। नया शिक्षा सत्र 1 अप्रेल से शुरू हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन स्कूलों में सत्र शुरू कराया जाएगा।
असल में 25 से कम नामांकन स्कूलों की सूची बनाकर इन्हें निकटवर्ती स्कूल में मर्ज करने की शिक्षा विभाग ने तैयारी कर रखी है। शिक्षा निदेशक ने स्थगित करने की सूचना जारी कर दी है। हालांकि ऐसा करने के कारणों की जानकारी नहीं दी गई है।

No comments