घरेलू एयरलाइंस के लिए गर्मियों की फ्लाइट्स का शेड्यूल जारी किया
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने सोमवार को घरेलू उड़ानों का शेड्यूल जारी किया, जो 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक लागू रहेगा। डीजीसीए ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे संबंधित एयरलाइंस की वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल दोबारा जांचें। और ऑपरेशनल इमरजेंसी के कारण शेड्यूल में आखिरी समय में होने वाले किसी भी बदलाव की जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क करें।
इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 23 मार्च से घरेलू हवाई किराए पर लगी अस्थायी मूल्य सीमा यानी फेयर कैप को हटाने का फैसला किया।

No comments