Breaking News

मॉस्को में नौकरी के नाम पर 5.50 लाख ठगे


सीकर में मॉस्को में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम के जरिए युवक एजेंट के झांसे में आया। वहां 3 महीने से ज्यादा रहने के बावजूद भी नौकरी नहीं मिली। अब एजेंट ने रुपए लौटाने से भी मना कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीकर के उद्योग नगर पुलिस थाने में वीरेंद्र सैनी ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसने जॉब ढूंढने के लिए इंस्टाग्राम पर सर्च किया। तब उसे पता चला कि राहुल हुड्डा विदेश भेजने का एजेंट है।

No comments